लाइसेंस राज से मुक्ति, व्यक्तिगत विकास की ओर
न्यूनतम सरकार, अधिकतम अवसर। पीपल्स ग्रीन पार्टी मानती है कि सरकार का काम व्यापार करना नहीं, बल्कि व्यापार के लिए सही माहौल बनाना है। हम भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था के पक्षधर हैं।
सरकार का मुख्य कार्य नीति निर्माण, उनका नियमन, और न्याय एव व्यवस्था क़ायम करना होता है ; सरकार को स्वयं किसी भी तरह का व्यापार चलाने से विरत रहना होगा।
आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और यथासंभव कम किया जाना चाहिए।
छोटे और बड़े व्यापार और उद्योग एव स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए अनावश्यक लाइसेंस, परमिट और जटिल नियमों को समाप्त करना आवश्यक है।
किसी भी क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए।
आर्थिक गतिविधियों को सरकारी नियंत्रण से पूर्ण मुक्त कर प्रतिस्पर्धी और उत्तरदायी व्यवस्था विकसित की जाएगी।
अर्थव्यवस्था में यथा संभव उदारीकरण नीति का पालन करते हुए वैश्विक स्तर के संस्थानों को विकसित होने का अवसर दिया जाना चाहिए।
ब्यूरोक्रेसी का वर्तमान नियंत्रणकारी मॉडल सीमित और प्रभावीहीन किया जाना है। वैकल्पिक डेमोक्रेटिक मॉडल को विकसित करने की आवश्यकता है।
राजकीय गतिविधियों के क्रियान्वयन का जिम्मा लोकतांत्रिक संस्थाओं, विषय विशेषज्ञों और उत्तरदायित्व लेने में सक्षम संस्थाओं या व्यक्तियों को देना चाहिए।
शासन व्यवस्था को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक सख्त और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
नवाचार, शोध और अनुसंधान, ज्ञान की उत्पत्ति को बढ़ावा देना होगा और ज्ञान के वितरण के लिए नॉन गवर्नमेंट सेक्टर को प्रोत्साहित करना होगा।
तेज़ विकास निजी पहल से प्रेरित तेज़ आर्थिक विकास। भारतीय उद्यमियों की ऊर्जा को मुक्त करके, हमारा लक्ष्य दोहरे अंकों की जीडीपी वृद्धि हासिल करना है जो भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदल देगी।
अवसरों की समानता सामाजिक गतिशीलता और अवसरों की समानता। एक खुली अर्थव्यवस्था वंश के बजाय प्रतिभा और कड़ी मेहनत को पुरस्कृत करती है, जिससे एक योग्यता-आधारित समाज का निर्माण होता है जहां सभी को सफलता का उचित मौका मिलता है।
वैश्विक नवाचार केंद्र भारत का नवाचार और स्टार्टअप्स के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभरना, जो दुनिया भर से बेहतरीन प्रतिभा और पूंजी को आकर्षित करेगा।
हम साथ मिलकर एक बेहतर, निष्पक्ष और अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
आज ही जुड़ें