मध्यम वर्ग सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता का आधार
पीपल्स ग्रीन पार्टी का पहला और सबसे महत्वपूर्ण सूत्र आन्त्रेप्रेन्योर क्रांति है। इसका उद्देश्य मध्यम आर्थिक वर्ग को सशक्त बनाकर उसकी आर्थिक कठिनाइयों को समाप्त करना है। भारत की सबसे बड़ी चुनौती बेरोज़गारी नहीं, बल्कि अवसरों की कमी है। पीपल्स ग्रीन पार्टी मानती है कि स्थायी रोज़गार सरकार नहीं, बल्कि नागरिक स्वयं पैदा करते हैं — यदि उन्हें सही स्किल, पूंजी और आज़ादी मिले।
एक व्यक्ति या परिवार के सशक्तिकरण के लिए व्यक्तिगत आर्थिक न्याय सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है सभी को आर्थिक न्याय हासिल हो इसके लिए बड़ा संघर्ष करेंगे।
‘सभी को आर्थिक न्याय’ के लिए उद्यमिता को सबसे बड़ा हथियार बनाना है हमें देश की हर ग्राम पंचायत और हर शहरी वार्ड में निरंतर एक 100 युवाओं को उद्यमी बनाने के एक चक्र पर कार्य करना होगा।
नए उद्यम/स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और पाँच लाख रुपये तक की सीड फंडिंग प्रदान की जानी चाहिए। आगे इन स्टार्टअप और छोटे उद्यमों के विस्तार के लिए आसान और सुलभ ऋण व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता है।
युवाओं को उनके निवास के करीबी क्षेत्रों में स्मॉल इकोनॉमिक जोन स्थापित कर निशुल्क इंफ्रास्ट्रक्चर, साझा उत्पादन सुविधाएँ और क्रय विक्रय केंद्र उपलब्ध कराने होंगे।
अधिकाधिक रोजगार के लिए इन इकोनॉमिक जोन में विश्व भर की मैनुफैक्चरिंग कंपनियों को स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
स्मॉल इकोनॉमिक जोन में विकसित नए उद्यमों को मार्केटिंग और सेल्स में सहायता के लिए विश्व की पहली अश्योर्ड सेल्स गारंटी योजना लांच करेंगे।
सर्विस सेक्टर में कार्यरत असंगठित श्रमिकों, गिग वर्करों, हाट कारोबारियों और फ़ेरी वालो के लिये विशेष पैकेज और सपोर्ट सिस्टम खड़ा किया जाएगा।
गृहणियों के श्रम और समर्पण को सही दिशा और पारितोष प्रदान किया जाएगा।
उद्यमिता विकास के लिए अनुभवी उद्यमियों और नॉन गवर्नमेंट सेक्टर के विशेषज्ञों का नेटवर्क विकसित करेंगे और इसके माध्यम से इनक्यूबेशन और मेंटरिंग पिरामिड तैयार करेंगे।
करोड़ों नए उद्यमी अगले पाँच वर्षों में हम जमीनी स्तर पर करोड़ों नए 'प्रथम-स्तरीय आन्त्रेप्रेन्योर' तैयार करेंगे। ये वे लोग होंगे जो पहले नौकरी ढूंढ रहे थे, लेकिन अब दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम होंगे।
सशक्त मध्यम वर्ग जब निम्न-आय वर्ग के लोग अपनी आय बढ़ाएंगे और छोटा व्यवसाय शुरू करेंगे, तो मध्यम वर्ग का तेज़ विस्तार होगा। इससे समाज में आर्थिक असमानता कम होगी और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।
आर्थिक महाशक्ति जमीनी स्तर पर उत्पादन और सेवाओं के बढ़ने से देश की GDP में दोगुनी वृद्धि होगी। अधिक लोग कमाने लगेंगे, जिससे एक व्यापक टैक्स बेस बनेगा और सरकार के पास जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने के लिए अधिक राजस्व होगा।
हम साथ मिलकर एक बेहतर, निष्पक्ष और अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
आज ही जुड़ें