समानता, न्याय और सम्मान का अधिकार
बराबरी सिर्फ वादा नहीं, व्यवस्था होगी। पीपल्स ग्रीन पार्टी मानती है कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त नहीं होता, तब तक लोकतंत्र अधूरा है। हमारा लक्ष्य एक ऐसा भारत बनाना है जहाँ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव न हो।
भारतीय समाज को जातिविहीन बनाने के स्वप्न पर काम करना होगा।
शासन किसी भी साम्प्रदायिक धर्म का अनुगामी नहीं हो और राज व्यवस्था को पूर्णतः गैर-सांप्रदायिक और समान नागरिक सिद्धांतों पर आधारित बनाया जाएगा।
महिलाओं को शासन, प्रशासन, राजनीति और सार्वजनिक जीवन में लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक नीतियाँ लागू की जाएँगी।
दलित, आदिवासी और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को आबादी के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व और अवसर सुनिश्चित किए जाएँगे। छोटे वर्गों को आरक्षण का लाभ देने का प्रावधान किया जाएगा।
समाज के अंतिम 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को न्यूनतम बुनियादी आय के रूप में प्रति माह ₹5000 के सहायता कूपन दिए जाएँगे, जिनका उपयोग ग्रीन स्वराज से जुड़े नव उद्यमियों के उत्पाद खरीदने में ही किया जा सकेगा।
प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक और किफायती और नीचे के दस प्रतिशत को निशुल्क आवास तथा आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हो।
बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार व्यक्तियों के लिए स्पेशल केयर फंड और सपोर्ट सिस्टम की स्थापना होनी चाहिए।
शासन और समाज में व्याप्त वीआईपी संस्कृति को पूरी तरह से समाप्त करेंगे और प्रत्येक नागरिक के साथ गरिमापूर्ण और समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। किसी को भी वीआईपी ट्रीट नहीं किया जा सकेगा।
गरिमापूर्ण जीवन सभी नागरिकों के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना जहां वे भेदभाव और शोषण से मुक्त हों। सामाजिक न्याय केवल एक अवधारणा नहीं बल्कि हर भारतीय की हकीकत होगी।
गरीबी उन्मूलन लक्षित आर्थिक हस्तक्षेपों के माध्यम से समाज से गरीबी का पूर्ण उन्मूलन। सबसे गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाकर, हम सभी के लिए एक मजबूत और लचीली अर्थव्यवस्था का निर्माण करेंगे।
समावेशी नेतृत्व समाज के सभी वर्गों से ऐसे नेताओं का उदय जो विविध दृष्टिकोणों और जमीनी समझ के साथ राष्ट्र का मार्गदर्शन करेंगे।
हम साथ मिलकर एक बेहतर, निष्पक्ष और अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
आज ही जुड़ें