समान सुविधाएं, श्रेष्ठ जीवन
जीवन स्तर केवल अमीरों के लिए नहीं, सबके लिए होना चाहिए। पीपल्स ग्रीन पार्टी हर नागरिक को वे सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है जो एक विकसित राष्ट्र के नागरिक को मिलनी चाहिए। हम बुनियादी ढांचे को विश्व स्तरीय बनाएंगे।
सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा की गारंटी तथा उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक सहायता और अवसर। स्कूल आरटीई के 25% दायरे से अधिक विद्यार्थी लेकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
राजकीय शिक्षा प्रणाली के विकेन्द्रीकरण की आवश्यकता है और प्रबन्ध के लिए स्थानीय निकायों, विषय विशेषज्ञों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
सभी नागरिकों को सुलभ, निःशुल्क और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं के लिए व्यापक व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए।
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का विकेन्द्रीकरण करते हुए उनके प्रबंध में स्थानीय संस्थाओं, विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रत्येक नागरिक को खाद्य सुरक्षा और पर्याप्त पोषण सुनिश्चित किया जाएगा।
ट्रैफिक व्यवस्था का पूर्ण आधुनिकरण और व्यवस्थीकरण किया जाना है।
स्वच्छता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा, प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएँगे।
शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को सही मायने स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करेंगे।
पर्यटन को महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र बनाने की दृष्टि से पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को रीस्ट्रक्चर किया जाना चाहिए।
HDI सुधार मानव विकास सूचकांक (HDI) में तेज़ सुधार। हमारी नीतियों का उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर के संकेतकों के मामले में भारत को शीर्ष राष्ट्रों की श्रेणी में लाना है।
स्वस्थ समाज एक स्वस्थ, शिक्षित और समृद्ध समाज। जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को सुरक्षित करके, हम नागरिकों को रचनात्मकता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाते हैं।
सामाजिक सुरक्षा एक व्यापक सामाजिक सुरक्षा जाल जो नागरिकों को अप्रत्याशित जीवन घटनाओं, बेरोजगारी और बुढ़ापे से बचाता है, जिससे मन की शांति सुनिश्चित होती है।
हम साथ मिलकर एक बेहतर, निष्पक्ष और अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
आज ही जुड़ें